सीधी

गढ़ी मडवास में बैदिक मंत्रोचारण से हुआ राज गद्दी पूजन…

गढ़ी मडवास में बैदिक मंत्रोचारण से हुआ राज गद्दी पूजन…

गढ़ी में आयोजित हुआ दशहरा मिलन समारोह…

संजय सिंह मझौली

सीधी पोल खोल: सदियों से चली आ रही मड़वास राजघराने की परम्परा अनुसार प्रत्येक वर्ष दशहरा के उपलक्ष्य में आम जनमानस, क्षेत्रवासी मडवास गढ़ी के राजा के दर्शन हेतु गढ़ी में पहुचते आ रहे हैं।उसी परंपरा के अनुसार गढ़ी में विशाल दशहरा मिलन समारोह बड़े धूम धाम के साथ आयोजित किया गया। इसी दौरान मडवास राजघराने की प्राचीन गद्दी तथा किले के समस्त शस्त्रों का राजपुरोहितो द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया गया।

 

 

पूजन पश्चात दशहरा मिलन समारोह कार्यक्रम हेतु मडवास रियासत के अंतर्गत आने बाले सभी ग्रामों कुसमी, मझौली एवं अन्य कई क्षेत्रीयजन राजा मडवास के दर्शन हेतु गढ़ी पहुचे जहां राजा मडवास अभ्युदय सिंह”राज” का श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन का दौर चला वहीं राजा मड़वास ने सभी को विजयदशमी की बधाई देते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

 

बताते चलें कि यह परम्परा मडवास राजघराने में राज तंत्र से चली आ रही है, जहा पीढी दर पीढी क्षेत्रवासी अपने राजा को पुष्पगुच्छ और श्रीफल से अभिनन्दन करते हैं। ऐसी मान्यता है की दशहरे के दिन राजा एवं नीलकंठ पक्षी का दर्शन शुभ माना जाता है इसी वजह से लोग अपने राजा के दर्शन के लिये आते हैं।भले ही राजशाही का दौर खत्म हो गया हो, लेकिन मड़वास और उसके आसपास के लोग आज भी दशहरे के दिन गढ़ी पहुंचते हैं और गद्दी पूजन में भाग लेते हैं। राजा को आज भी लोग अन्नदाता ही मानते हैं।हजारों की तादाद में गढ़ी में लोगों की मौजूदगी यह बताने के लिए पर्याप्त है।


गढ़ी मडवास में क्षेत्रवासियों के लिए विशेष स्वल्पाहार तथा दशहरे के दिन खाए जाने बाले पान की व्यवस्था रहती है।ऐसी मान्यता है कि दशहरे के दिन पान खाना शुभ माना जाता है इसीलिये किले में पान व्यवहार की विशेष व्यबस्था का आयोजन किया जाता है।

 

दशहरा मिलन समारोह में गढ़ी मडवास में पहुचने बाले प्रमुख जनो में धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम,मोहम्मद साबिर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेषमणि पनिका, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीरन बैगा एवं तिलक राज सिंह, थाना प्रभारी मड़वास भूपेश बैस सहित हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button