बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में जलाए आशीर्वाद के दीप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय रजमिलान में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने परिसर में दीप जलाकर सेवा, सकारात्मकता और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।










