बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

पुलिया पर से लगाया छलांग जीजा के घर आये युवक ने

दूसरे दिन भी नही मिला शव, वाराणसी से आएगी एनडीआरएफ की टीम

पोल खोल सिंगरौली

दुर्गा प्रतिम विसर्जन के दौरान एक 18 वर्षीय युवक ने बीते दिन गुरूवार को कुकराव गांव के महान नदी बैगादह में पुल पर से छलांग लगा दिया। जहां एसडीआरएफ एवं होमगार्ड तथा स्थानीय गोताखोर दूसरे दिन भी शुक्रवार की देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चला कर प्रयास करते रहे। वहीं अब कलेक्टर सिंगरौली ने वाराणसी से एनडीआरएफ टीम भेजने के लिए पत्राचार किया है।

जानकारी के अनुसार बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम मुखाटोला निवासी दिलीप रजक पिता राम मनोज रजक उम्र 18 वर्ष अपने जीजा के घर पुरैल आया हुआ था।
गुरूवार की दोपहर के समय सरई थाना क्षेत्र के तिनगुड़ी पुलिस चौकी अंतर्गत कुकराव गांव के महान नदी बैगादह में पुलिया पर से युवक छलांग लगा दिया। जहां घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय गोताखोर एवं होमगार्ड तथा एसडीआरएफ की टीम सर्च करने लगी। आज दूसरे दिन भी महान नदी में सर्च ऑपरेशन जारी था। घटना की जानकारी मिलते ही देवसर विधायक राजेन्द्र मेश्राम भी स्थल पहुंच हालात का जायजा लिये।

साथ ही जिला प्रशासन से बातचीत कर वाराणसी से एनडीआरएफ टीम को बुलाने के लिए कहा। जहां अपर कलेक्टर ने कमाण्डेेंड ऑफिसर एनडीआरएफ वाराणसी को पत्राचार किया है। इधर मृतक के परिवार जनों एवं रिश्तेदारों का रो-रोकर बूरा हाल है।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button