बड़ी खबर

कभी भी दस्तक दे सकता है चक्रवात शक्ति सावधान महाराष्ट्र! आज से लेकर 7 तक

पोल खोल पोस्ट

महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए संकट खड़ा कर सकता है चक्रवात शक्ति। आज यानी शनिवार से लेकर 7 अक्टूबर तक कभी ये तूफान दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग आदि जिलों में इसका असर दिखाई देगा। यहां 45-55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

आईएमडी के मुताबिक, समुद्री स्थिति खराब होने के कारण उत्तरी महाराष्ट्र तट पर 5 अक्टूबर तक समुद्र की सतह पर बदलाव देखने को मिलेगा। मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों जैसे पूर्वी विदर्भ और मराठवाड़ा के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। साथ ही, उत्तरी कोंकण के निचले इलाकों में घने काले बादल छाए रहेंगे। इस दौरान वातावरण में नमी की घुसपैठ के कारण भारी बारिश होगी और बाढ़ की संभावना जताई गई है।

रिपोर्ट के अनुसार, यह चेतावनी मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए है। 4 से 5 अक्टूबर के बीच उत्तरी महाराष्ट्र तट पर हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटा और झोंके के साथ 65 किमी प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना है।

चक्रवात की तीव्रता के आधार पर हवा की गति बढ़ सकती है। हालातों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने चक्रवात शक्ति की चेतावनी को देखते हुए कुछ निर्देश जारी किए हैं।

जिला प्रशासनों को अपने आपदा प्रबंधन सिस्टम सक्रिय करने, तटीय और निचले इलाकों में नागरिकों के लिए निकासी योजनाएं तैयार करने, पब्लिक एडवाइजरी जारी करने और समुद्री यात्रा से बचने की सलाह शामिल है। इसके अलावा, भारी बारिश के दौरान सुरक्षा उपाय बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button