ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बारिश से क्षतिग्रस्त नाली का निर्माण कार्य शुरू, वार्डवासियों को मिलेगी राहत

सिंगरौली/बैढ़न। नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 38 तुलसी ढोटी में बारिश से क्षतिग्रस्त नाली के पुनर्निर्माण का कार्य रविवार को शुरू कराया गया। नाली निर्माण स्वर्गीय वंशधारी शाह के घर से रामकुमार विश्वकर्मा के घर तक कराया जा रहा है। भारी बारिश के कारण नाली क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

नाली निर्माण कार्य शुरू होने से वार्डवासियों में राहत की उम्मीद जगी है। स्थानीय लोगों के अनुसार बारिश के दौरान जल निकासी की समस्या बढ़ गई थी। निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र में पानी की निकासी व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 38 तुलसी के पार्षद एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली की अपीलीय समिति के सदस्य अनिल कुमार वैश्य, रामकुमार शाह, रामप्यारे शाह, रामनारायण विश्वकर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे। पार्षद ने कहा कि वार्ड में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है और आवश्यकता के अनुसार अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी कार्य कराया जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button