गड़हरा हायर सेकेंडरी स्कूल में सेवा संकल्प अभियान, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल गड़हरा में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष कमलेश कुमार बैस रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां वीणावादिनी सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया, जबकि प्राचार्य सुब्बालाल विश्वकर्मा ने तिलक और पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता भी कराई गई। मुख्य अतिथि कमलेश बैस ने दोनों प्रतियोगिताओं का अवलोकन किया और विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्य और सामाजिक जीवन में सेवा भावना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप दुबे, अनिल दुबे, सरपंच प्रतिनिधि सवितानंदन बैस, विजय गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मंच का संचालन राकेश उपाध्याय और सितेश दुबे ने किया।













