बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिहरा हाईस्कूल में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सिंगरौली/खुटार। संकल्प भारत अभियान-2026 के तहत 19 सितंबर को हाईस्कूल बिहरा में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में खुटार सेक्टर की नवांकुर संस्था सुसंस्कार डेवलपमेंट सोसाइटी की सहभागिता से आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
चित्रकला प्रतियोगिता में मोनू नाई ने प्रथम, संध्या साकेत ने द्वितीय और आरुषि दुबे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में सूरज कुशवाहा प्रथम, संध्या साकेत द्वितीय और शिवानी दुबे तृतीय रहीं।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज शाह, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था के कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा साहू ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मक अभिव्यक्ति के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर अपने विचार रखने का अवसर मिला।

Author

Related Articles

Back to top button