बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बिना नंबर की पिकअप से 50 हजार के लोहे के पाइप और एंगल बरामद, वाहन समेत 8.50 लाख की सामग्री जब्त

सिंगरौली/गोरबी। कोयला, कबाड़ और डीजल की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोरबी चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिना नंबर की पिकअप वाहन को पकड़ा है। वाहन से 35 नग लोहे के पाइप और 7 नग लोहे के एंगल बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने पिकअप सहित कुल 8.50 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार 18 सितंबर 2026 को गोरबी तिराहा पर घेराबंदी कर बिना नंबर की पिकअप को रोका गया। तलाशी के दौरान उसमें लोहे के पाइप और एंगल मिले। वाहन की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये आंकी गई है। चालक रिशु कुमार भारती, उम्र 20 वर्ष, निवासी चटका चंदपुर, थाना मोरवा, बरामद सामग्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस टीम ने ई-साक्ष्य के माध्यम से वीडियोग्राफी कराते हुए सामग्री और वाहन की विधिवत जब्ती की। चालक को धारा 35(क) बीएनएसएस के तहत नोटिस तामील कराया गया। जब्त वाहन और लोहे की सामग्री को सुरक्षा के लिए गोरबी चौकी परिसर में खड़ा कराया गया।

पुलिस ने इस्त. क्रमांक 01/2026 के तहत धारा 106 बीएनएसएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के.एम. शियाज के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मोरवा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी मोरवा निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह और चौकी प्रभारी शीतला यादव के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में उप निरीक्षक शीतला यादव, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र रावत, सहायक उप निरीक्षक पिंटू राय, प्रधान आरक्षक त्रिवेणी तिवारी और आरक्षक नरेंद्र सिंह परमार का योगदान रहा।

Author

Related Articles

Back to top button