बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गणेश उत्सव में बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग, विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया हिस्सा

सिंगरौली/विंध्याचल। एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना में गणेश उत्सव-2026 के तहत विभिन्न सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। 14 सितंबर से 25 सितंबर तक चल रहे गणेश उत्सव में फैंसी ड्रेस, नृत्य, कहानी सुनाना, भजन संध्या, लड्डू खाना, शंखनाद, रंगोली, चित्रकला, पूजा थाली, मूर्तिकला, गायन, गणपति बिंगो और प्रश्नोत्तरी सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में 15 सितंबर को फैंसी ड्रेस, 16 सितंबर को नृत्य और 17 सितंबर को कहानी सुनाने की प्रतियोगिता आयोजित हुई। इनमें बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग परिधानों में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और उपस्थित लोगों की खूब सराहना बटोरी।

18 सितंबर की शाम बाहरी कलाकारों की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक एम. सुरेश, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सुहासिनी संघ की सदस्याएं, पूजा समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की भी व्यवस्था की गई।

गणेश उत्सव को सफल बनाने के लिए गठित पूजा समिति के अध्यक्ष डॉ. बी.के. भराली, उपाध्यक्ष तनुज कुमार और सचिव अभिषेक रस्तोगी सहित अन्य सदस्य आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। प्रतियोगिताओं के समापन अवसर पर अतिथियों और पूजा समिति की ओर से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button