‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने किया नागरिकों से संवाद
राष्ट्र के प्रति नागरिक कर्तव्यों, सामाजिक जागरूकता और जिम्मेदारियों पर दिया जोर, भारत विकास परिषद के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

सिंगरौली :भारत विकास परिषद शाखा सिंगरौली के तत्वावधान में होटल सत्या इंटरनेशनल बैढ़न के सभागार में राष्ट्र चिंतक एवं प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के मुख्य आतिथ्य में ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर नागरिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्र, समाज और नागरिकों की भूमिका से जुड़े विभिन्न विषयों पर पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने अपने विचार रखते हुए उपस्थित नागरिकों से देश के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उनका निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के रीजनल अध्यक्ष सुनील कोठारी, जिला संघ चालक अनिल झा, नगर संघचालक नागेंद्र बहादुर सिंह, विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरीश द्विवेदी, पार्षद सीमा जायसवाल सहित विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा सिंगरौली जिले के सैकड़ों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
राष्ट्र निर्माण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं
मुख्य वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने ‘मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी’ विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझने की अपील की।
उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन तभी संभव है, जब नागरिक अपने आसपास की परिस्थितियों के प्रति जागरूक रहें और राष्ट्रहित को व्यक्तिगत हित से ऊपर रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि देश का भविष्य युवाओं के विचार, संस्कार और सक्रिय भागीदारी से तय होगा।
कुलश्रेष्ठ ने नागरिकों से सामाजिक एकता, अनुशासन, राष्ट्र के प्रति सम्मान तथा अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने स्तर पर जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने इतिहास, भारतीय संस्कृति और राष्ट्र जीवन से जुड़े विभिन्न संदर्भों का उल्लेख करते हुए उपस्थित लोगों को अपने दायित्वों के प्रति जागरूक किया।
भारत विकास परिषद ने किया आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन भारत विकास परिषद शाखा सिंगरौली द्वारा किया गया। परिषद के अध्यक्ष अमित राज, सचिव राजेंद्र त्रिपाठी एवं कोषाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में डॉ. डीके मिश्रा, डॉ. ओपी राय, सुरेंद्र गुप्ता, विनोद दुबे, जगदीश कटारे, राजीव लोचन श्रीवास्तव, अशोक सिंह, सुरेंद्र नोतवानी, सुशील सिंह चंदेल, राजेंद्र गोयल, संजीव अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, राम लगन विश्वकर्मा, गोरेलाल शाह, पंकज शुक्ला, भानु अग्रहरि, अमरदीप बारूका, नटवर अग्रवाल, डीके सिंह, स्वर्ण सिंह, एमजी राव, अनुराग भारतीया, विजय शुक्ला, नारायण कारीवाल, विजय नारायण सिंह, सुमित पांडे, सतीश चौरसिया, वीरेंद्र गुप्ता, ओपी बंसल, तारा द्विवेदी, मुकेश जैन, राजेश अग्रवाल, विनोद शाह, ओम प्रकाश सिंह, मयंक अग्रवाल, मनीष शाह, पंकज सिंह, सचिन दवे, अजय त्रिपाठी, विवेक श्रीवास्तव सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्वागत भाषण एवं संचालन
कार्यक्रम का स्वागत भाषण डॉ. ओपी राय ने दिया, जबकि कार्यक्रम का संचालन अमित राज द्वारा किया गया। कार्यक्रम के संयोजक प्रदीप शुक्ला एवं सहसंयोजक पवन कुमार सिंह रहे। आयोजन में जिले के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के दौरान पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को सुनने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक सभागार में उपस्थित रहे। वक्ता के संबोधन के दौरान राष्ट्र, समाज और नागरिक दायित्वों से जुड़े विषयों पर उपस्थित लोगों में विशेष रुचि देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना रहा।













