ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पीएम कॉलेज में छात्राओं पर सीलिंग फैन गिरने के मामले में एनएसयूआई ने जताई नाराजगी, जांच और कार्रवाई की मांग

सिंगरौली/बैढ़न। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस बैढ़न के कक्षा कक्ष में छात्राओं के ऊपर सीलिंग फैन गिरने की घटना को लेकर एनएसयूआई ने कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कुन्दन पाण्डेय ने घटना को कॉलेज प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताते हुए पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कुन्दन पाण्डेय ने कहा कि कक्षा में पढ़ाई के दौरान सीलिंग फैन गिरने से छात्राएं घायल हुई हैं। ऐसी घटना से कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा होती है। उन्होंने मांग की कि कॉलेज के सभी कक्षा कक्षों में लगे सीलिंग फैन की तत्काल जांच कराई जाए और खराब या असुरक्षित पंखों को बदला जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा कॉलेज प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए भवन और विद्युत उपकरणों की नियमित जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। एनएसयूआई ने चेतावनी दी कि यदि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की गई और सभी कक्षा कक्षों में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो संगठन कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा।

Author

Related Articles

Back to top button