बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही में हुई एनसीएल की अंतरक्षेत्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता, नीरज द्विवेदी बने मिस्टर एनसीएल; बीना सर्वश्रेष्ठ

सिंगरौली। नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में 18 से 20 सितंबर तक 11वीं अंतरक्षेत्रीय शक्तितोलन, भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में एनसीएल की विभिन्न परियोजनाओं और इकाइयों से 304 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 28 महिला खिलाड़ी भी शामिल रहीं। अलग-अलग भार वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रतियोगिता में निगाही परियोजना के नीरज द्विवेदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस्टर एनसीएल’ का खिताब हासिल किया। झिंगुरदा के अनूप कुमार को बेस्ट लिफ्टर, दुधीचुआ के महेंद्र कुमार को स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ एनसीएल और मुख्यालय की आराधना कुमार को स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ एनसीएल के सम्मान से नवाजा गया।
सभी विधाओं में प्रदर्शन के आधार पर बीना परियोजना ने प्रथम स्थान हासिल किया। दुधीचुआ परियोजना दूसरे और एनएससी तीसरे स्थान पर रही।

समापन समारोह में जेसीसी सदस्य अजय कुमार, लाल पुष्पराज सिंह, अशोक मिश्रा, बी.एन. सिंह और सर्वेश सिंह, महाप्रबंधक मानव संसाधन राजेश त्रिवेदी, निगाही के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रतनजय सिंह, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, जेसीसी सदस्य, विभागाध्यक्ष और कर्मचारी मौजूद रहे।

एनसीएल की ओर से कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए हर वर्ष क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, कैरम और लॉन टेनिस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता भी इसी खेल गतिविधि का हिस्सा है।

Author

Related Articles

Back to top button