बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कंचन ज्वेलर्स डकैती का खुलासा होने पर व्यापारियों ने पुलिस टीम को किया सम्मानित

सिंगरौली/जयंत। जयंत स्थित कंचन ज्वेलर्स में हुई डकैती के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी और लूटे गए माल की बरामदगी के बाद जयंत के व्यापारियों ने पुलिस टीम का सम्मान किया। व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा सहित पुलिस टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों का एसपी कार्यालय पहुंचकर शॉल एवं फूलमाला पहनाकर अभिनंदन किया।व्यापारियों ने कहा कि वारदात के बाद सिंगरौली पुलिस द्वारा जिस तत्परता से कार्रवाई की गई और आरोपियों तक पहुंचकर गिरफ्तारी की गई, उससे व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

 

पुलिस की कार्रवाई से व्यापारिक समुदाय ने राहत की भावना जताई।सम्मान के दौरान पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. ने कहा कि मामले में सफलता किसी एक अधिकारी की नहीं, बल्कि पूरी पुलिस टीम की मेहनत और समन्वित कार्रवाई का परिणाम है। उन्होंने व्यापारियों द्वारा किए गए सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि पुलिस आगे भी अपराधों पर इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखेगी। इस अवसर पर असलम खान, धन्नू, इरफान खान, महेंद्र सिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में जयंत क्षेत्र के व्यापारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button