दो साल से फरार चोरी के आरोपी को बरगवां पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिंगरौली- बरगवां थाना पुलिस ने चोरी के मामले में करीब दो वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार फरियादी बलराम सिंह बैस निवासी परसोहर ने विगत 7 सितंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 सितंबर की रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद वह सो गया था। रात करीब 1:30 बजे अज्ञात चोर घर में घुसकर सामान चोरी कर ले गए। मामले में बरगवां पुलिस ने अपराध क्रमांक 744/24 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि आरोपी रंगदेव सिंह गोंड पिता झूरई सिंह गोंड उम्र 49 वर्ष निवासी मझिगवां थाना बरगवां घटना के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली शियाज के.एम. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अमित कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बरगवां अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने आरोपी रंगदेव सिंह गोंड को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के साथ प्रधान आरक्षक मनोज गौतम, आरक्षक आलोक चतुर्वेदी, अरविंद यादव एवं महेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।











