बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

वार्ड 40 में नल-जल योजना की आपूर्ति पर सवाल

कनेक्शन के बाद भी नियमित पानी नहीं मिलने से परेशान वार्डवासी, अधिकारियों से समाधान की मांग

सिंगरौली। नगर निगम के वार्ड क्रमांक 40 को आदर्श वार्ड के रूप में जाना जाता है, लेकिन वार्डवासियों का आरोप है कि नल-जल योजना के तहत उन्हें नियमित पेयजल नहीं मिल रहा है। ताली स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के पास नल-जल योजना के तहत पाइप लाइन का कनेक्शन किए जाने के बाद भी लोगों को पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

वार्डवासियों के अनुसार पानी की आपूर्ति का कोई निर्धारित समय नहीं है। कई बार महज पांच से दस मिनट ही पानी आता है, जबकि कई दिनों में आपूर्ति नहीं होने से लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ता है। लोगों का कहना है कि समस्या की जानकारी नगर निगम की वार्ड पार्षद सीमा जायसवाल को भी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से नगर निगम को टैक्स का भुगतान करते हैं। ऐसे में उन्हें मूलभूत सुविधा के रूप में पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।वार्डवासियों ने नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, महापौर रानी अग्रवाल, निगम अध्यक्ष और पार्षद सीमा जायसवाल से मामले में हस्तक्षेप कर जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सामूहिक रूप से कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Author

Related Articles

Back to top button