प्रतिमा विसर्जन को लेकर पर्यावरण संरक्षण संबंधी दिशा-निर्देश
चिन्हित स्थलों पर ही करें विसर्जन, प्राकृतिक सामग्री के उपयोग की अपील

सिंगरौली, । मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सिंगरौली द्वारा गणेश एवं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के संबंध में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नागरिकों एवं मूर्तिकारों से कच्ची मिट्टी तथा जल-घुलनशील प्राकृतिक रंगों से निर्मित प्रतिमाओं का उपयोग करने की अपील की गई है।
प्लास्टिक, पॉलीथिन, वस्त्र एवं पूजन सामग्री को जल स्रोतों में प्रवाहित न करने तथा केवल निर्धारित एवं चिन्हित विसर्जन स्थलों पर ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने के निर्देश दिए गए हैं। कांचन नदी (हिर्रहवा, गानियारी) एवं मोरवा स्टॉप डैम सहित निर्धारित स्थलों पर विसर्जन से पूर्व एवं बाद में जल की गुणवत्ता की जांच की जाएगी। नगरीय निकायों को पेयजल स्रोतों में विसर्जन पूर्णतः प्रतिबंधित रखने तथा विसर्जन के बाद अवशेषों का निर्धारित प्रक्रिया से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।













