उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ी पिकअप, चालक-खलासी की मौत

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर चहलवा के पास हादसा, दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया

सोनभद्र। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सुकृत चौकी क्षेत्र के चहलवा के पास सड़क किनारे खड़े हाईवे ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया गया कि पिकअप वाराणसी की ओर जा रहा था। हादसे में चालक सद्दाम हुसैन (32), निवासी खतौली, थाना दुद्धी और खलासी रविंद्र कुमार (27), निवासी कादल, थाना दुद्धी की मौत हुई है। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर सुकृत चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने हादसे में शामिल पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 एएल 6554 और ट्रक क्रमांक बीआर 24 जीडी 2601 को कब्जे में लिया है। मृतकों की पहचान के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामला रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र की सुकृत चौकी अंतर्गत चहलवा का है।

Author

Related Articles

Back to top button