बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ससुराल आए नौजवान की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

गिधेर में रेलवे लाइन कार्य के दौरान ग्रेडर चालक के रूप में करता था काम, परिजनों ने जताई आशंका

सिंगरौली- गिधेर क्षेत्र में 28 सितंबर की देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अजय कुमार जायसवाल की मौत हो गई। अजय कुमार चितरंगी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं और गिधेर स्थित अपनी ससुराल में रहकर रेलवे लाइन निर्माण कार्य में ग्रेडर चालक के रूप में कार्य करते थे।

बताया जा रहा है कि देर रात अजय कुमार बाइक से जा रहे थे, इसी दौरान सड़क हादसा हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

अजय कुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ससुराल में भी मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों ने हादसे की परिस्थितियों को लेकर आशंका जताई है और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसी अन्य वाहन या व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button