बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

3 अक्टूबर को ग्राम पंचायत करदा में आयोजित होगा जन विश्वास शिविर

सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। कलेक्टर श्री गौरव बैनल के निर्देश पर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर 2026 को जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। जनपद देवसर अंतर्गत ग्राम करदा, विधानसभा धौहनी में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर आयोजित होगा। यह शिविर सेवा सेतु अभियान के साथ आयोजित किया जाएगा। इसी अवसर पर ग्राम करदा में स्वास्थ्य शिविर भी लगाया जाएगा। देवसर मुख्यालय में 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित नहीं होगा।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को शिविरों का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने तथा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों एवं आमजन को शासकीय सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा आमजन को शिविरों की जानकारी पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं।जिले के शेष जनपदों में सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत 3 अक्टूबर को शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैढ़न में सेवा सेतु शिविर जनपद पंचायत कार्यालय, बैढ़न में तथा चितरंगी में सामुदायिक भवन, चितरंगी में आयोजित होगा। इसी दिन बैढ़न में स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक भवन बैढ़न में तथा चितरंगी में स्वास्थ्य शिविर सामुदायिक भवन, चितरंगी में आयोजित किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थल पर पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर पात्रतानुसार सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Author

Related Articles

Back to top button