बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपाल

रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर लापता

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरजनगर में रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के अनुसार राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरजनगर स्थित मकान में रहते थे। सूचना मिलने के बाद रातीबड़ थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की गई है।

जांच के दौरान परिवार द्वारा दो दिन पहले घर के कामकाज के लिए रखे गए एक नए नौकर के घटना के बाद से लापता होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हालांकि, अभी हत्या में उसकी संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस लूटपाट सहित अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। साथ ही नौकर की पहचान, उसके पूर्व रिकॉर्ड और पुलिस सत्यापन से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। संदिग्ध की तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही वारदात के कारण और इसमें शामिल लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Author

Related Articles

Back to top button