बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रहेगा शुष्क दिवस

जिले की सभी मदिरा दुकानें एवं भांडागार पूर्णतः बंद रहेंगेः-कलेक्टर ने जारी किए आदेश

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को सिंगरौली जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री गौरव बैनल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले में इस दिन मदिरा के क्रय-विक्रय पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। आदेश के तहत 2 अक्टूबर को जिले की समस्त कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3, आर.एस.डब्ल्यू.-1 (वाइन शॉप) तथा स्टोरेज महाभांडागार बैढ़न पूर्णतः बंद रहेंगे। शुष्क दिवस के दौरान मदिरा के क्रय-विक्रय के साथ ही परिवहन पर भी प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। शुष्क दिवस के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Author

Related Articles

Back to top button