बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

निगाही कोल माइंस में बोलेरो दुर्घटना, 30 वर्षीय युवक की मौत

उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच

सिंगरौली। निगाही कोल माइंस क्षेत्र में बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धूरीताल ढेकी, थाना नवानगर निवासी दयाशंकर केवट (30), पिता रमेश केवट, 30 सितंबर को ड्यूटी के सिलसिले में निगाही कोल माइंस गए थे। रात करीब 9 बजे परिजनों को सूचना मिली कि कार्य के दौरान बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडए 6178 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया गया कि वाहन माइंस क्षेत्र में एक पिलर से टकरा गया, जिसमें दयाशंकर को गंभीर चोटें आईं।

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
दुर्घटना के बाद वाहन चालक सुनील कुमार यादव घायल दयाशंकर को उपचार के लिए सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बैढ़न लेकर पहुंचा। चिकित्सकों ने जांच के बाद रात करीब 10:25 बजे दयाशंकर केवट को मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर बैढ़न थाना पुलिस ने 1 अक्टूबर को मर्ग क्रमांक 0110/2026 कायम किया। पुलिस के अनुसार पंचनामा कार्रवाई के बाद घटना की जांच की जा रही है। घटना स्थल नवानगर थाना क्षेत्र में होने के कारण अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण संबंधित थाना नवानगर भेजा गया है।

Author

Related Articles

Back to top button