बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होगा विशेष स्वच्छता अभियान

वृहद स्तर पर कराया जाएगा वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए दिलाया जाएगा संकल्प

सिंगरौली,। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्तर पर स्वच्छता गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके साथ ही स्वच्छता कर्मियों के सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे तथा प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए संकल्प दिलाया जाएगा। अभियान के दौरान नगरीय क्षेत्र में मुख्य बाजार सहित सभी वार्डों तथा ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, स्वच्छता संबंधी गतिविधियों एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई जाएगी।

कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने अभियान के सफल आयोजन के लिए ग्रामीण क्षेत्र हेतु सीईओ जिला पंचायत श्री संघप्रिय तथा नगरीय क्षेत्र हेतु नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप स्वच्छता गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अभियान के अंतर्गत वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। उन्होंने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया है।

Author

Related Articles

Back to top button