बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, किशोरी बालिकाओं एवं माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता

सिंगरौली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आदर्श आगनवाड़ी केन्द्र पढ़री में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें चंद्रलोक जन जागरण सेवा समिति द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री फूल सिंह वैद्य एवं श्रीमती पार्वती सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़ी गतिविधियों, महिला एवं बाल विकास से संबंधित विषयों तथा सामुदायिक सहभागिता पर संवाद किया गया।कार्यक्रमश्री राम सिंह सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किशोरी बालिकाएं एवं माताओं-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित प्रतिभागियों ने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप सामुदायिक सहभागिता और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आंगन मिलन कार्यक्रम में सभी की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह से वातावरण आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं की सहभागिता को प्रोत्साहित करते हुए सामाजिक जागरूकता और सामुदायिक सहयोग का संदेश दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button