बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरगवां में चला स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती पर शिव मंदिर तालाब परिसर में स्वच्छता का लिया संकल्प

सिंगरौली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर परिषद बरगवां के शिव मंदिर तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता करते हुए परिसर की साफ-सफाई की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता संबंधी विचारों को स्मरण करते हुए स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बरगवां के निर्माण के लिए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया गया। नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, कचरे का उचित निपटान करने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि “स्वच्छता ही सेवा है और स्वच्छता ही महात्मा गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता एवं जनभागीदारी के प्रति निरंतर प्रेरित करने का संकल्प लिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button