सरई एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी, थाने में पहुंची शिकायत,व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित टावर में वारदात, सेल्टर रूम का ताला तोड़कर बैटरियां ले गए अज्ञात चोर

सरई। सिंगरौली जिले के सरई कस्बे में एयरटेल कंपनी के टावर से 24 नग बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। टावर सरई बाजार से लगे व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के टेक्नीशियन ने सरई थाने में लिखित शिकायत देकर मामले से अवगत कराया है।
जानकारी के अनुसार, एयरटेल टावर के संचालन से संबंधित उपकरणों के साथ सेल्टर रूम में बैटरियां लगी हुई थीं। घटना के समय सेल्टर रूम में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगी 24 नग बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई।
एयरटेल कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत अतुल मिश्रा ने सरई थाने में दिए गए शिकायती आवेदन में बताया कि व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित एयरटेल टावर के सेल्टर रूम से बैटरियां चोरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एक साथ 24 बैटरियां चोरी होने की घटना से टावर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि, चोरी गई बैटरियों की कीमत, आरोपियों की संख्या और वारदात को अंजाम देने के तरीके से संबंधित अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। टेक्नीशियन द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। अब जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। चोरी की गई बैटरियों की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इनका कहना है 👇
प्रहलाद सिंह मसकोले
थाना प्रभारी सरई
आज मैं पूरे दिन भर एक लाइन
आर्डर में व्यस्त था। इस कारण मुझे इस मामले में जानकारी नहीं है। पता करता हू।













