बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

एक स्वस्थ नारी अपने परिवार को उर्जा संस्कार और शक्ति प्रदान करती हैः-प्रभारी मंत्री

धार जिले से प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का लाईव प्रसारण देखा एवं सुना गया

पोल खोल सिंगरौली /एक स्वस्थ नारी अपने परिवार को उर्जा, संस्कार और शक्ति प्रदान करती है जब परिवार सशक्त होता है तो समाज और दोनो सशक्त होते है।

उक्त आशय का उद्बोधन जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेन्टर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर एवं स्वस्थ नारी सशक्त परिवार नारी अभियान के शुभारंभ पर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मंत्री मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के द्वारा दिया गया।

विदित हो कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान का शुभारंभ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके मंत्री माध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य यात्रिकी विभाग के मुख्य अतिथि में एवं राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सिंगरौली विधानसभा के विधायक श्री राम निवास शाह, प्राधिकरण अध्यक्ष दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर चन्द्र शेखर शुक्ला, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुन्दर लाल शाह, के गरिमामय उपस्थित में दीप प्रज्जवलन एवं मॉ सरस्वती के प्रतिमा में माल्यापर्ण कर किया गया।

उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुये प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज बड़े सौभग्य का दिन है कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिवस है तथा धार जिले से प्रधानमंत्री जी के द्वारा एक साथ प्रदेश में इस अभियान को मूर्त रूप दिया जा रहा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकशित प्रदेश के रूप में अपनी पहचान बना रहा है। उन्होने कहा कि आज आवश्यक है कि हम सब नारी के स्वास्थ को प्राथमिकता दे और उसके सम्मान की रक्षा करे तथा हर स्तर पर सशक्त बनाने का सकल्प ले। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान महिलाओ एवं बच्चो के स्वास्थ तथा पोषण के प्रति जागरूकता लाने स्वास्थ शिविरो और स्वास्थ्य संस्थाओ के माध्यम से निवारक संवर्धनात्मक और उपचारत्मक सेवाओ की पूर्ति करे।

उन्होने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओ और बच्चो की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना है जिसमें निःशुल्क
स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ उठा सके। इस अभियान में महिलाओ की व्यापक स्वास्थ जॉच हो अभियान में एनिमिया की रोकथाम महिलाओ और किशोरियो की स्वस्थ पोषण सबंधी आवश्यकताओ को समग्र और समन्वित तरीके से पूरा किया जाये।

माता तथा शिशु स्वास्थ में जागरूकता लाने के साथ ही संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया जाये। कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ने स्नेह आशीष अभियान अंतर्गत आयोजित पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर महिलाओ को प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के उद्बोधन का धार जिले से लाईव प्रसारण को देखा एवं सुना गया।

समारोह के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, एसडीएम सृजन बर्मा, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पुष्पराज सिंह, प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, पूर्व उपाध्यक्ष नरेश शाह, पार्षद संतोष शाह, वरिष्ट समाजसेवी सौरभ गुप्ता, राजेश तिवारी, बीरेन्द्र पाठक, मधु झा, सरोज शाह, आशा यादव, विक्रम सिंह चंदेल, अलख राम बैस, हरिदास गुप्ता, सीताराम बर्मा, विजया सिंह, पूनम गुप्ता, लाल बाबू बैस, सिविल सर्जन कल्पना रवि, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डीपीएम सुधाशु मिश्रा, मलेरिया अधिकारी नागेन्द्र सिंह, डॉ. जे.सी यसवाल, राजकुमार पटेल, रमाकांत द्विवेदी सहित जिला चिकित्सालय के स्टाफ उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button