देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जैकलीन फर्नांडीज का 7 दिन का फिटनेस रूटीन, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से लेकर डांस और पैडल तक पर फोकस

अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की वर्कआउट रूटीन की झलक, सप्ताह में अलग-अलग गतिविधियों को किया शामिल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अपनी फिटनेस को लेकर काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने सात दिन के वर्कआउट रूटीन की झलक साझा की। खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे सप्ताह एक ही तरह की एक्सरसाइज करने के बजाय स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, रनिंग, पैडल, पिलाटे्स, डांस और होम वर्कआउट जैसी अलग-अलग गतिविधियों को शामिल किया।

जैकलीन ने सप्ताह की शुरुआत लोअर-बॉडी वर्कआउट से की। इसमें उनका फोकस पैरों और शरीर के निचले हिस्से की मांसपेशियों को मजबूत करने पर रहा। अगले दिन उन्होंने जिम के बजाय सुबह रनिंग की और दोस्तों के साथ दौड़ लगाई।

तीसरे दिन जैकलीन पैडल कोर्ट पर नजर आईं। पैडल के दौरान तेज मूवमेंट, दिशा बदलने और शरीर का संतुलन बनाए रखने पर काम हुआ। गुरुवार को उन्होंने पिलाटे्स किया, जिसमें कोर स्ट्रेंथ, नियंत्रित मूवमेंट, बैलेंस और बॉडी अवेयरनेस पर ध्यान दिया गया।

शुक्रवार को अभिनेत्री ने अपर-बॉडी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की। शनिवार को उन्होंने डांस क्लास में हिस्सा लिया। डांस के जरिए उनके रूटीन में कार्डियो के साथ फुल-बॉडी मूवमेंट भी शामिल हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन जैकलीन ने घर पर ही वर्कआउट किया। इसके बाद वह अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताती नजर आईं।

फिटनेस में विविधता पर जोर

जैकलीन का सात दिन का रूटीन दिखाता है कि फिटनेस को अलग-अलग गतिविधियों के संयोजन के साथ भी किया जा सकता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों की ताकत और सहनशक्ति पर काम करती है, जबकि रनिंग कार्डियो फिटनेस के लिए उपयोगी गतिविधि है। पैडल में तेजी, संतुलन और समन्वय की जरूरत होती है। वहीं पिलाटे्स कोर स्ट्रेंथ और नियंत्रित मूवमेंट पर केंद्रित रहता है।

डांस फिटनेस के साथ मनोरंजन को जोड़ता है। इस तरह जैकलीन के पूरे सप्ताह के रूटीन में स्ट्रेंथ, कार्डियो, कोर, बैलेंस, फ्लेक्सिबिलिटी और कोऑर्डिनेशन जैसी अलग-अलग फिटनेस गतिविधियों का मिश्रण देखने को मिलता है।

Author

Related Articles

Back to top button