ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा सेतु के तहत चितरंगी में लगेगा विशेष नेत्र जांच शिविर

6 अक्टूबर को सामुदायिक भवन में सुबह 9 बजे से होगा आयोजन

सिंगरौली / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु कार्यक्रम के तहत नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में 6 अक्टूबर को चितरंगी स्थित सामुदायिक भवन में विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से होगा। शिविर में आने वाले नागरिकों की आंखों की जांच कर उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।शिविर के सफल आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी, विकासखंड चितरंगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभांश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग का अमला शिविर में अपनी सेवाएं देगा। सभी निर्धारित कर्मचारियों को आवश्यक सामग्री के साथ समय पर शिविर स्थल पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

सेवा सेतु कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों तक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की सहज पहुंच सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आयोजित विशेष नेत्र जांच शिविर के माध्यम से नागरिकों को उनके समीप ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Author

Related Articles

Back to top button