मां तुझे प्रणाम योजना के तहत लॉटरी से 23 युवक-युवतियों का चयन

सिंगरौली। युवाओं में राष्ट्रवाद एवं देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा उन्हें देश की अंतरराष्ट्रीय सीमाओं, सैनिकों के जीवन और सैन्य गतिविधियों से परिचित कराने के उद्देश्य से संचालित मध्यप्रदेश शासन की ‘मां तुझे प्रणाम योजना’ वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सिंगरौली जिले के युवक-युवतियों का चयन किया गया। चयन प्रक्रिया 5 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पारदर्शी लॉटरी प्रणाली के माध्यम से संपन्न हुई।
प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम. ने लॉटरी के माध्यम से चयनित युवक-युवतियों के नाम घोषित किए और सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से युवाओं को देश की सीमाओं और भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। ऐसी अनुभव यात्राएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं।
बालिका वर्ग में प्रगति पाण्डेय, आरती विश्वकर्मा, वर्षा सिंह, सरस्वती वर्मा, कोमल, किरण कुमारी गुर्जर, प्रिती उपाध्याय, संजना अग्रहरि और सुषमा का चयन हुआ।
बालक वर्ग में अभिषेक पाठक, अंकित साहू, रवि कुमार गुप्ता, दीपेन्द्र कुमार मिश्रा, मोहम्मद तस्लीम अंसारी, निलेश कुमार जायसवाल, राहुल कुमार गुप्ता, अभय सिंह परिहार, शुभम पाण्डेय, आदर्श कुमार पनिका, शिवम सिंह, मनीष कुमार बैस, विवेक पड़वार और राम प्रताप सिंह चयनित हुए।
इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी डॉ. उमाकांत सिंह, रक्षित निरीक्षक केशव सिंह चौहान, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमित कुमार झा, एनसीसी अधिकारी पंकज शर्मा, ब्लॉक समन्वयक राकेश कुमार मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।सीमाओं को करीब से जानेंगे, सैनिकों के साहस को समझेंगे और राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करेंगे।













