बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने पहली पोंड ऐश रेल रेक रवाना की

 

सिंगरौली। सतत राख उपयोग और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। 5 अक्टूबर 2026 को कृष्णशिला साइडिंग से भारतीय रेल के माध्यम से एनएचएआई वाराणसी के लिए समर्पित अनुबंध के तहत पहली पोंड ऐश रेल रेक रवाना की गई। रेल-कम-रोड (आरसीआर) मोड के तहत राख को परियोजना स्थल तक पहुंचाया जाएगा।

रेल रेक को एनटीपीसी विंध्याचल के कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) एन.के. सिंह सहित स्टेशन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।आरसीआर मोड में रेल और सड़क परिवहन को एकीकृत किया जाता है, जिससे बड़ी मात्रा में पोंड ऐश को निर्धारित स्थल तक पहुंचाने की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित हो सकेगी। एनटीपीसी के अनुसार, इस व्यवस्था से राख के बड़े पैमाने पर उपयोग को बढ़ावा मिलने के साथ सड़क परिवहन पर निर्भरता कम करने, ईंधन की खपत घटाने और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी।

एनटीपीसी विंध्याचल की यह पहल राख के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ सतत परिवहन और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। इससे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में राख के उपयोग को बढ़ावा देने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार प्रबंधन को मजबूत करने में सहायता मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button