बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में मेगा पेप टॉक, ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को मिला संबल

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 7 अक्टूबर को एमजीआर क्षेत्र में मेगा पेप टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यस्थल पर सक्रिय और जिम्मेदार सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करने के साथ कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षित कार्य व्यवहार के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक एम. सुरेश, महाप्रबंधक निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक टी. एन. सीतारमन, महाप्रबंधक देबब्रत त्रिपाठी तथा अपर महाप्रबंधक सुरक्षा वी. एच. राव मद्दीपटला सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीआईआई-एक्जिम बैंक असेसमेंट टीम के वरिष्ठ असेसर डॉ. कल्याण कृष्णमूर्ति भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता ने उपस्थित कर्मचारियों एवं श्रमिकों को सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए कहा कि सुरक्षा केवल कार्यस्थल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसकी शुरुआत घर से बाहर कदम रखते ही हो जाती है। महाप्रबंधक एम. सुरेश ने आत्म-अनुशासन, कार्य के प्रति जिम्मेदारी, जल्दबाजी से बचने और सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों ने अपने दैनिक कार्यों में अपनाई जाने वाली व्यावहारिक सुरक्षा पद्धतियां भी साझा कीं। डॉ. कल्याण कृष्णमूर्ति ने एनटीपीसी विंध्याचल की सुरक्षा संस्कृति की सराहना करते हुए प्रत्येक कार्य शुरू करने से पहले सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।

सत्र का संचालन वी. एच. राव मद्दीपटला ने किया। इस दौरान साइट सेफ्टी और व्यावसायिक जोखिमों को लेकर श्रमिकों को जागरूक किया गया। सुरक्षा संदेशों को प्रभावी बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित कार्य पद्धतियों का उत्कृष्ट अनुपालन करने वाले 30 से अधिक श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

Author

Related Articles

Back to top button