बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

रिंकू केसरी ने हासिल किया प्रथम स्थान, सुषमा बैस द्वितीय और संगीता बैस, खुशबू दुबे व संगीता वैश्य संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं

सिंगरौली। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत मायाराम महाविद्यालय, सिंगरौली में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण, विकास और अपने सपनों के भारत की कल्पना को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करना था।
महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपनी कलाकृतियों के माध्यम से भारत के उज्ज्वल भविष्य, सांस्कृतिक विरासत, विकास और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं को दर्शाया।

प्रतियोगिता में प्रस्तुत चित्रों का मूल्यांकन रचनात्मकता, विषय-वस्तु, कलात्मकता और प्रस्तुति के आधार पर किया गया। परिणामों में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रिंकू केसरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा सुषमा बैस द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि संगीता बैस, खुशबू दुबे और संगीता वैश्य ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य, महाविद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों की कलात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में विजेता प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

Author

Related Articles

Back to top button