बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

शिक्षक नृपेन्द्र सिंह ने जरूरतमंद बुजुर्ग को किया रक्तदान

एनीमिया से पीड़ित 60 वर्षीय मरीज को मिली राहत, संजय खान की सूचना पर आगे आए शिक्षक

सिंगरौली। जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए गनियारी के शिक्षक नृपेन्द्र सिंह ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। सिंगरौली हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती 60 वर्षीय शुकरूल्ला, पिता जानुद्दीन, एनीमिया से पीड़ित थे। उन्हें रक्त की आवश्यकता थी।

मरीज की स्थिति की जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री संजय खान को मिली। इसके बाद उन्होंने रक्तदान के लिए शिक्षक नृपेन्द्र सिंह से संपर्क किया। जरूरतमंद मरीज की मदद के लिए नृपेन्द्र सिंह ने सहमति दी और अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। उनके इस प्रयास से बुजुर्ग मरीज को राहत मिली।

रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त जरूरतमंद मरीज के उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नृपेन्द्र सिंह की इस पहल ने सामाजिक सहयोग और मानवता का संदेश दिया।

Author

Related Articles

Back to top button