देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जंतर-मंतर कूच कर रहे सीजेपी समर्थक हिरासत में, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के आह्वान के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। इस बीच कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे सीजेपी के कई समर्थकों को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। रेलवे स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल को यात्रियों की सघन जांच और पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के उद्देश्य से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। रातभर विभिन्न स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों और पैदल आने-जाने वालों की जांच की गई। सुबह साढ़े पांच बजे सुरक्षा बलों की शिफ्ट बदली गई और वरिष्ठ अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जंतर-मंतर के आसपास चार किलोमीटर के दायरे, 45 मेट्रो स्टेशनों तथा आसपास के स्कूल-कॉलेज क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं स्थगित किए जाने की सूचना है। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एवं प्रवक्ता राजीव रंजन के अनुसार, राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है।

Author

Related Articles

Back to top button