बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

त्योहारों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक

सिंगरौली। आगामी नवरात्रि, दशहरा, दीपावली और छठ पूजा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी विंध्यनगर आराधना सिंह परिहार की अध्यक्षता में शांति एवं सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में बताया गया कि पूजा पंडाल स्थापित करने और जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। किसी भी नई परंपरा की शुरुआत पर रोक रहेगी। पूजा पंडालों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित मानकों और ध्वनि सीमा के अनुसार ही करना होगा।

पूजा पंडालों में बिजली का वैध कनेक्शन लेना अनिवार्य किया गया है। आयोजकों को कटे-फटे बिजली के तारों का उपयोग नहीं करने की हिदायत दी गई, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। संबंधित विभागों को सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और बिना पुष्टि के किसी संदेश को साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन ने सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने और त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की।

Author

Related Articles

Back to top button