बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल ने विद्युत निकासी प्रणाली को किया और मजबूत

400 केवी विंध्याचल–सतना की चौथी ट्रांसमिशन लाइन के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम की सफल कमीशनिंग, दोनों लाइनों का कार्य पूरा

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल ने विद्युत निकासी प्रणाली को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण तकनीकी उपलब्धि हासिल की है। 9 अक्टूबर 2026 को 400 केवी विंध्याचल–सतना की चौथी ट्रांसमिशन लाइन के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का ओएस दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक प्रतिस्थापन और कमीशनिंग कार्य पूरा किया गया।

इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) मणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) निर्मल कुमार सिंह, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफएम) चंद्रभूषण ओझा, अपर महाप्रबंधक (ईएमडी) संदीप कोहली सहित ईएमडी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस उपलब्धि के साथ विंध्याचल–सतना की तीसरी और चौथी, दोनों 400 केवी ट्रांसमिशन लाइनों के कंट्रोल एवं प्रोटेक्शन सिस्टम का प्रतिस्थापन कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इससे स्विचयार्ड की विश्वसनीयता बढ़ाने और विद्युत निकासी प्रणाली को अधिक मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

एनटीपीसी विंध्याचल की यह उपलब्धि तकनीकी दक्षता, परिचालन उत्कृष्टता और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Author

Related Articles

Back to top button