बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जिला कांग्रेस कार्यालय बिलौजी में बैढ़न और हिर्रवाह ब्लॉक की बैठक संपन्न, संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा कर आगामी रणनीति पर हुई चर्चा

सिंगरौली। जिला कांग्रेस कार्यालय, बिलौजी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पांडे के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैढ़न ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और हिर्रवाह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाली विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस प्रभारी कविता पांडे ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए कार्यों का विभाजन किया गया और सभी पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए कहा गया।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
बैठक में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा, नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की प्रतिबद्धता जताई। बैठक में एकजुटता, समर्पण और अनुशासन के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सहित पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र द्विवेदी, शहर संगठन महासचिव सुरेश कुमार दुबे, शाहिद खान रिंकू, देवी शरण शाह, देवेंद्र सिंह, अनिल वैश्य, बंतो कौर, विजय शाह, रविंद्र पटेल और उसेद हसन सिद्दीकी सहित विभिन्न कमेटियों के नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, पदाधिकारियों के बीच समन्वय बढ़ाने और पार्टी की विचारधारा को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Author

Related Articles

Back to top button