बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
मोरवा में हनुमान मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन, विधायक रामनिवास शाह हुए शामिल
सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की मंगलकामना

सिंगरौली। मोरवा में हनुमान मंदिर के निर्माण के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर भूमि पूजन संपन्न कराया।
इस पावन अवसर पर विधायक रामनिवास शाह ने बजरंगबली से समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की। मंदिर निर्माण को लेकर आयोजित कार्यक्रम में धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल रहा।
विधायक ने इस अवसर पर क्षेत्र में सुख-शांति और जनकल्याण की कामना करते हुए हनुमान जी से सभी के जीवन में मंगल और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।













