देश विदेशब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

अवैध रेत परिवहन पर बैढ़न पुलिस की कार्रवाई, 6.04 लाख की ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

गनियारी में पुलिस की घेराबंदी देख वाहन छोड़कर फरार हुआ चालक, खनिज विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बैढ़न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। जब्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 4 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिंगरौलिया की ओर से लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से रेत भरकर गनियारी की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गनियारी स्थित दिनेश शाह के पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की।

पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर को मुख्य मार्ग पर चाबी लगी हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन की जांच की, जिसमें लाल रंग का प्रीत (पीआरईईटी 3549) ट्रैक्टर रेत से भरी ट्रॉली के साथ मिला। ट्रैक्टर का इंजन नंबर पी33509390 और चेसिस नंबर 05263530718 दर्ज किया गया है।

पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(5) तथा खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4/21 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के निर्देश पर अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में बैढ़न थाना पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कार्रवाई में निरीक्षक अभिमन्यु द्विवेदी, सहायक उपनिरीक्षक संजीत सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश बागरी, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा तथा संविदा वाहन चालक रामप्रताप बैस की प्रमुख भूमिका रही।

Author

Related Articles

Back to top button