बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बिहार का 26 वर्षीय पीयूष जायसवाल निकला सरगना

सिंगरौली। जिला मुख्यालय बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 17 अप्रैल को दिनदहाड़े कट्टे की नोक पर हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात के मुख्य साजिशकर्ता पीयूष जायसवाल को गिरफ्तार किया है। बिहार के पटना निवासी 26 वर्षीय पीयूष को पहले से ओडिशा की जेल में बंद होने के कारण प्रोडक्शन वारंट पर सिंगरौली लाया गया है।


पुलिस के मुताबिक, आरोपी अंतरराज्यीय लूट गिरोह से जुड़ा है। पूछताछ में 2021 से अब तक विभिन्न राज्यों में 90 किलो से अधिक सोने की लूट से जुड़े मामलों का खुलासा होने की बात सामने आई है। आरोपी ने कथित तौर पर राजस्थान, कटनी और जयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर लूट की वारदातों को अंजाम दिया।

सिंगरौली के पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन में गठित पुलिस टीम इस मामले की लगातार जांच कर रही थी। बैंक डकैती प्रकरण में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस पीयूष जायसवाल से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, लूटे गए सोने और उसे खपाने के ठिकानों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button