बड़ी खबरमध्य प्रदेशसिंगरौली

ग्राम भरसेड़ी में “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना का जिला पंचायत की टीम ने किया निरीक्षण किया गया

पोल खोल सिंगरौली / “एक बगिया माँ के नाम” परियोजना के अंतर्गत ग्राम भरसेड़ी में जिला पंचायत की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण कलेक्टर श्री गौरव बैनल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार किया गया।

विदित हो कि ग्राम भरसेड़ी मध्य प्रदेश की उन अग्रणी पंचायतों में शामिल है जो प्रदेश की उत्कृष्ट ग्राम पंचायत बनने की दिशा में निरंतर अग्रसर है।टीम द्वारा हितग्राहियों से बातचीत करते हुए पौधारोपण कार्य, खंभों की स्थिति एवं तारों की व्यवस्था का अवलोकन किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम में कुल 48 परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं, जिनमें से 25 परियोजनाओं में खंभे एवं तार लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष में खंभे गिरे हुए पाए गए हैं।

इसी प्रकार 25 परियोजनाओं में पौधारोपण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। परियोजना अधिकारी द्वारा हितग्राहियों को पौधों की देखरेख, सुरक्षा एवं नियमित सिंचाई के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान टीम ने कहा कि “एक बगिया माँ के नाम” अभियान का उद्देश्य हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीणों की आजीविका को सशक्त बनाना है।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत से सुश्री प्रियंका सिंह, परियोजना अधिकारी नरेगा सहित टीम में शामिल सदस्य उपस्थित रहे।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button