बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

स्वामित्व योजना के तहत 25 से 31 अक्टूबर तक जिले लगेंगे विशेष गहन शिविर

सिंगरौली -जिले ‘स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन 2026’ योजना के तहत 25 से 31 अक्टूबर तक विशेष गहन अभियान चलाया जा रहा है। अपर कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव के निर्देशों पर एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित पंजीयन कार्य पूरे किए जाने हैं।

शिविर स्थलों पंचायत भवनों पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक, पटवारी, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक और कोटवार अपनी ड्यूटी के अनुसार उपस्थित रहकर पंजीयन व निष्पादन कार्य कराएंगे। सम्पूर्ण अभियान की निगरानी अनुविभागीय अधिकारी द्वारा की जाएगी।

प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि शिविर के दौरान बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का उस दिन का वेतन काट दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने संबंधित ग्रामीणों से अपील की है कि वे शिविरों में पहुंचकर इस योजना का लाभ उठाएं।

Author

Related Articles

Back to top button