देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

मैहर में हैदराबाद से बनारस जा रही स्लीपर बस पलटी, 35 से अधिक यात्री थे सवार, 2 घायल

 

मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में गुरुवार सुबह एक स्लीपर बस सड़क पर पलट गई। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे में 2 यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। घटना अमदरा थाना क्षेत्र में घुनवारा के पास गोरइया कला स्थित पूजा पेट्रोल पंप के नजदीक हुई।

जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से बनारस जा रही बस क्रमांक एमपी-44 जेडजी 7484 गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे इस मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान सामने अचानक एक बड़ा वाहन आ गया। उसे देखकर बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे बस फिसल गई और सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही अमदरा थाना पुलिस और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

खेरवासानी टोल की 1033 एंबुलेंस पेट्रोलिंग टीम के अजीत झा और पंकज चौधरी ने मौके पर पहुंचकर घायल 2 यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया।

बस कंडक्टर रातीफ खान (39), निवासी जैसलमेर, राजस्थान ने बताया कि सामने अचानक बड़ा वाहन आने के कारण चालक को ब्रेक लगाना पड़ा, जिससे बस फिसलकर पलट गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Author

Related Articles

Back to top button