बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू पुनः बने फुटकर एवं लघु व्यावसायिक समाज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

सिंगरौली:सिंगरौली जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञानेंद्र सिंह ‘ज्ञानू’ को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के फुटकर एवं लघु-व्यावसायिक समाज प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन पर विंध्य अंचल सहित जिले भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं व्यवसायियों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र (क्रमांक: 838/26) के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन उपरांत ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को इस महत्वपूर्ण प्रकोष्ठ की कमान सौंपी गई है।

प्रदेश नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुरूप कार्य करते हुए छोटे व फुटकर व्यापारियों के हितों की रक्षा करेंगे तथा संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे जिले और विंध्य क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है।

Author

Related Articles

Back to top button