बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़भोपालमध्य प्रदेश

देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री पीएम किसान सम्मान निधि राशि अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश के 80 लाख किसान हुये लाभान्वित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश और प्रदेश प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के खातों में सीधे भेजी जा रही हैं। इसमें मध्यप्रदेश सरकार भी अपनी ओर से 6000 रु प्रति वर्ष प्रति किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि दे रही है। इस तरह दोनों योजनाओं को मिलाकर प्रत्येक किसान को वर्ष में 12 हजार रूपये दिये जा रहे है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में और विदेश में प्रधानमंत्री ने देश का मान बढ़ाया है। राज्य सरकार ने किसानों को बिजली, पानी व सड़क आदि मुहैया कराने के साथ किसान सम्मान निधि व लाडली बहन जैसी योजनाएँ लागू कर किसानों एवं महिलाओं को लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यह बात पीएम किसान सम्मान निधि की 24 वी किस्त के हस्तान्तरण अवसर पर उज्जैन क़ृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कही।

प्रधानमंत्री ने सिंगल क्लिक से 18680 करोड़ रूपये किसानो के खाते में अंतरित किये

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पीएम किसान निधि सम्मान निधि योजना के तहत 24वीं किस्त का हस्तांतरण किया। इस अवसर पर उज्जैन के क़ृषि उपज मंडी प्रांगण में किसानों एवं व्यापारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा 24वीं किस्त के रूप में देश के कुल 9.34 करोड़ किसानों को 18680 करोड़ रु की राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से सीधे अंतरित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि पी एम किसान योजना से मध्यप्रदेश के 80 लाख और उज्जैन जिले के 2 लाख किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलड़ी गाँव से योजना की 24वीं किस्त जारी की। देश के 9.34 करोड़ से अधिक पात्र किसान के खातो में सीधे राशि का अंतरण किया गया।

आगर रोड पर बन रहे हैं एलिवेटेड कॉरिडोर की एक भुजा क़ृषि उपज मंडी में उतरेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा की कि आगर नाके से लेकर के हरि फाटक तक बन रहे एलिवेटेड मार्ग की एक भुजा किसानों की मांग पर मंडी में उतारी जाएगी। इससे आगर रोड पर होने वाला जाम समाप्त हो जाएगा और किसानों के ट्रैक्टर/वाहन सीधे मंडी में पंहुच सकेंगे।

इस अवसर पर उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री गौतम टेटवाल, विधायक श्री अनिल जैन कालूखेड़ा, श्री सतीश मालवीय, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र भारती, उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री रवि सोलंकी, श्री जगदीश पांचाल, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष श्री ओम जैन, सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल, संभायुक्त श्री आशीष सिंह, एडीजी श्री राकेश गुप्ता, कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Author

Related Articles

Back to top button