ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू फिर बने लघु एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, सिंगरौली में कांग्रेसियों ने मनाई खुशी

सिंगरौली। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू को लघु एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ का पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर सिंगरौली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। उनके दोबारा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने की खबर मिलते ही स्थानीय कांग्रेसियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की पुनर्नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए अपनी बधाई प्रेषित की। कार्यकर्ताओं ने इसे उनके संगठनात्मक कार्यों और अनुभव से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय बताया।
जिले के कांग्रेसजनों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में लघु एवं व्यापारिक प्रकोष्ठ व्यापारियों और छोटे उद्यमियों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से उठाने का कार्य करेगा। उनकी पुनर्नियुक्ति पर जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।













