बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

नवजीवन विहार में प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, राष्ट्रसेवा और साहस को किया याद

सिंगरौली। देश की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली (शहर) के अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर नवजीवन विहार, विंध्यनगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नमन किया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इंदिरा गांधी के देश के प्रति योगदान, अदम्य साहस, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्रसेवा को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, साहस और दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक रहा है। देश के विकास और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी के विचार, आदर्श और राष्ट्रसेवा की भावना आज भी प्रासंगिक हैं। उनके व्यक्तित्व और कार्यों से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। इस दौरान कांग्रेसजनों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Author

Related Articles

Back to top button