देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

जालंधर में कार-ट्रॉली की टक्कर में हनी सिंह के भतीजे समेत 2 युवकों की मौत

जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे पांच दोस्त, फ्लाईओवर पर नगर निगम की खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार

जालंधर। पंजाब के जालंधर में रविवार तड़के हुए सड़क हादसे में मशहूर गायक यो यो हनी सिंह के भतीजे समेत 2 युवकों की मौत हो गई। दोनों दोस्त जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे। पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर उनकी कार नगर निगम की सफाई में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में विदित ओलाक और आरव तलवार की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, हादसा रविवार तड़के करीब 3 बजे हुआ। वोक्सवैगन कार बीएमसी चौक से बीएसएफ चौक की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर पर सफाई कर्मचारियों ने कचरा एकत्र करने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी कर रखी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार विदित और आरव की मौत हो गई।

बारादरी थाना प्रभारी साहिल चौधरी के मुताबिक, कार में कुल 5 लोग सवार थे। मृतक विदित ओलाक गायक हनी सिंह के भतीजे और म्यूजिक कंपनी स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश के बेटे थे। वहीं, आरव तलवार पैपी स्वीट्स के मालिक के बेटे थे।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस के अनुसार, परिजनों ने आगे कानूनी कार्रवाई से इनकार किया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिए गए। घटना से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

Author

Related Articles

Back to top button