उतर प्रदेशबड़ी खबर

कमज़ोरों की आवाज़,सामाजिक न्याय के प्रतीक यशःकायी डॉ. सोनेलाल पटेल जी

पोल खोल पोस्ट

सोनभद्र / डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन की एक बैठक अध्यक्ष श्री जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें यश कई डॉक्टर सोनेलाल पटेल जी का परिनिर्माण दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई !

अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि जिन्होंने समाज के अंतिम व्यक्ति तक सम्मान और अधिकार की ज्योति पहुँचाई,वंचितों, शोषितों और पीड़ितों को हक़ दिलाने की लो जलाई ऐसे महान क्रांतिकारी, व्यवस्था परिवर्तन के अग्रदूत को उनके परिनिर्वाण दिवस पर कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि ! आपका जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणा हैं

आपके दिखाए मार्ग पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिशन जनसेवा और न्याय की राह पर निरंतर अग्रसर है। समानता, सम्मान और स्वाभिमान ही सोनेलाल जी के विचार की पहचान है।प्रदीप कुमार मौर्य एड ने कहा कि डॉक्टर सोनेलाल पटेल सामाजिक न्याय व व्यवस्था परिवर्तन के नायक थे।

हम सभी को उनके कार्यों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। दूसरी आजादी के महान नायक डा. सोनेलाल पटेल हम सभी के आदर्श हैं। डॉक्टर सोनेलाल पटेल हम सभी के लिए प्रेरणा श्रोत हैं, उनके बताए मार्ग पर चल कर ही समाज को मजबूत कर सकते हैं।

संचालन – वरिष्ठ उपाध्यक्ष एड पवन कुमार सिंह ने किया ! श्रद्धांजलि सभा में राजेश कुमार मौर्य, राजेश कुमार यादव, टीटू गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, वी पी सिंह, दसरथ यादव, सुरेश सिंह, कामता प्रसाद यादव,नवीन पांडेय, शाहनवाज आलम ख़ान, आकृति निर्भया, शैलेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे !

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button